हजारीबाग, जनवरी 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग के डेली मार्केट में बुधवार को एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मारपीट का कारण बाजार में फल नहीं खरीदने पर विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की गई। महिला का सिर फट गया। उसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पीड़ित महिला इस घटना की शिकायत दर्ज कराने और न्याय की मांग के लेकर सदर पुलिस थाना पहुँच गई। सदर थाना पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से असुरक्षा का माहौल बन गया है। कई समाज सेवियों ने महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के गिरफ्तार करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.