सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पुलिस ने डेली मार्केट एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस को देखकर शराब बेच रही महिलाएं शराब छोड़कर भागने में सफल रही। मौके पर अवैध रुप से रखा गया 10-15 लीटर शराब को पुलिस ने जप्त कर विनष्ट किया। मौके पर पुलिस लगातार अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई कर रही है। बजार जैसे सार्वजनिक स्थानों में अवैध देशी शराब बेचने वाले सचेत रहे। किसी भी परिस्थिति में बजार या सार्वजनिक स्थानों में शराब की खरीद-बिक्री न करें, अन्यथा आगे उनपर दण्डात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील है कि खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब आदि का सेवन न करें। यह भी पढ़ें- शराब के साथ दो महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...