डेरोवां में ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- मनोहरपुर। डेरोवां रेलवे स्टेशन के पास डाउन रेल लाइन पोल संख्या 355/2 के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनोहरपुर की ओर आ रही एक मालगाड़ी के चालक ने युवक को गंभीर अवस्था में देखकर इसकी सूचना अधिकारियों को दी। साथ ही गार्ड ने गंभीर अवस्था में घायल उक्त युवक को मनोहरपुर लाया गया जहां अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई। युवक के सिर में काफी गंभीर चोट लगी थी। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच यह भी पढ़ें- रेल लाइन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.