बिजनौर, मई 13 -- बढ़ापुर। बढ़ापुर पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व एक डेरे में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सिलाई मशीन भी बरामद की है। मोहल्ला नौमी निवासी फारूक पुत्र मोहम्मद हसन के डेरे से लगभग तीन महीने पहले अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर सिलाई मशीन, समरसेबल बोरिंग के कुछ तार, गैस चूल्हा तथा 900 रुपये नकद चोरी कर लिए थे। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी फुरकान का नाम प्रकाश में आया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने एक घर से चोरी के पंप, मोटर सहित कई सामान जब्त किया पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसी ने फारूक के डेरे से सिलाई मशीन, तार, गैस चूल्हा और नकदी चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.