डेरी संचालक के घर चोरों ने बोला धावा, नगदी-जेवरात ले गए
उरई, जून 10 -- माधोगढ़। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम बिजदुआं में चोरों ने एक डेरी संचालक के घर को निशाना बनाते हुए नगदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह कमरे में बिखरा सामान देखकर हुई। सूचना पर गोहन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- डेयरी संचालक के घर में लाखों की चोरी, पुलिस गश्त पर उठे गंभीर सवालघटनाक्रम गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बिजदुआं निवासी डेरी संचालक करूणा सागर ने बताया कि मंगलवार रात वह पिता महावीर प्रसाद, मां कालेन्द्री और पत्नी सोनम के साथ खाना खाकर सोने चले गए थे। देर रात तेज आंधी के चलते बिजली न आने से सभी लोग आंगन में चारपाई डालकर सो गए। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के पीछे के रास्ते से होते हुए छत पर चढ़ गए। जीना के रास्ते चोर कमरे के अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने अलमारी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.