रामपुर, जून 29 -- शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव रवानी पट्टी उदा स्थित एक डेरी पर छापेमारी कर जांच की। निरीक्षण के दौरान डेरी में रखी कुछ एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक बरामद हुईं, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर डेरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक के अलावा कोई अन्य खाद्य पदार्थ संदिग्ध या मानकों के विपरीत नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...