सुल्तानपुर, मार्च 25 -- सुलतानपुर। सपा के घेरा डालो डेरा डालो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में गवाह नहीं आने से सुनवाई नौ अप्रैल के लिए टल गई है। सपा की ओर से तिकोनिया पार्क में 23 अक्टूबर 2008 को बसपा सरकार की नीतियों के खिलाफ डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर रोड जाम किया गया था। तत्कालीन सीताकुंड चौकी प्रभारी कमलेशचंद्र त्रिपाठी ने पूर्व विधायक अनूप संडा, उनके पीआरओ (अब राज्य सभा सांसद) संजय सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव सहित 98 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...