कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास रजबहे के नाले में एक युवक का अधजला शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डेरापुर पुलिस को दी तो पुलिस कैंसर पीडित का अंतिम संस्कार किये जाने की बात कहती नजर आई। बाद में लोगों ने वहां का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तब पुलिस हरकत में आई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव की ओर जाने वाले रजबहे के नाले में ग्रामीणों को एक अधजला शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना डेरापुर पुलिस को दी गई तो पुलिस पहले कोई शव न होने की बात कहती रही। इसके बाद कैंसर पीड़ित की मौत के बाद शव जलाये जाने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी कोई पहचान न होने की बात कह शव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस पर अफ...