डेरवा में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विकासखंड बिहार के प्राथमिक विद्यालय डेरवा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय डेरवा के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। यात्रा प्राथमिक विद्यालय डेरवा से शुरू होकर डेरवा बाजार चौराहा, कुंडा रोड और सबलगढ़ बस्ती होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान शिक्षक भी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे।विद्यालय पहुंचने पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभा शंकर पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महुआ के स्कूलों में निकाली गई तिरंगा साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.