प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 1 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमान जयंती पर गुरुवार 02 अप्रैल को डेरवा बाजार में निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों के बीच बुधवार शाम एसपी दीपक भूकर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। एएसपी वृजनंदन राय, सीओ करिश्मा गुप्ता के साथ बाजार का भ्रमण कर शोभायात्रा के रास्तों का जायजा लिया। सीओ और एसओ शोभायात्रा की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल लगाने के साथ ही अलर्ट रहने को कहा। बाद में एसपी ने जेठवारा थाने का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.