प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र में डेरवा बाजार बाजार में चार स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार को मां के जयकारों के बीच धूमधाम से किया गया। इसमें मां के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार दोपहर सभी प्रतिमाएं विसर्जन के डीजे और बैंडबाजे के साथ निकलीं। विसर्जन यात्रा में हजारों भक्त डीजे की धुन पर पर नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते रहे। बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ के चलते पूरा बाजार जाम हो गया। सुरक्षा में तैनात पुलिस ने रूट डायवर्जन करके यातायात व्यवस्था संभाला।डीजे के साथ सजी हुई झांकियां देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। लोग मकान की छत, पेड़ पर चढ़कर यात्रा देखते रहे। विसर्जन यात्रा डेरवा तिराहे से पुरानी पेट्रोल पंप होते हुए रैनी तालाब भीतेश्वर नाथ धाम पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.