चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- गोईलकेरा,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के डेरवां हॉल्ट के पास ट्रेन से कट कर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक गोईलकेरा थाना क्षेत्र के आमझरण गांव निवासी सुदर्शन कुरली का 18 वर्षीय पुत्र शत्रुधन कुरली बुधवार को डेरबां बाजार आया था। रात में लौटने के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने देख कर इसकी सूचना गोईलकेरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना प्रभारी बिक्रांत मुंडा मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.