डेरनी में शराब लदी ऑटो जब्त,चालक गिरफ्तार
छपरा, जून 24 -- दरियापुर। डेरनी पुलिस ने सुतिहार-परसा मुख्य पथ पर खिरकिया गांव के समीप से शराब लदी ऑटो को जब्त करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ऑटो चालक पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के हैबसपुर गांव का राजू राम बताया जाता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि में पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान उक्त ऑटो को संदेह के आधार पर रोक कर जांच की गई। जांच के क्रम में कार्टून एवं बोरी में छुपा कर रखी गई 150 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस धंधे से अन्य कारोबारी भी जुड़े हुए हैं जिनकी गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है। यह भी पढ़ें- डेरनी में शराब लदी ऑटो जब्त,चालक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- मैरवा में कार से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.