छपरा, दिसम्बर 13 -- दरियापुर, एक संवाददाता। डेरनी में लूट की योजना बनाते चार अपराधियों सहित एक बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस,चार मोबाइल,एक बाइक व 5750 रुपए नकद बरामद किए हैं। शुक्रवार की देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए सुतिहार बथानी ब्रह्मस्थान के पास एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देख सभी अपराधी भागने लगे लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर सभी 05 अपराधियों को पकड़ लिया । पकड़ाये अभियुक्तों की विधिवत तलाशी ली गयी तो उनके पास से उक्त सामान बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों में मढ़ौरा मिर्जापुर का जिगर मिश्रा,कोपा का विशाल तिवारी व बंटी मिश्र,बेगूसराय जिले के बरौनी थाने के तेघड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.