छपरा, मई 15 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर नन टोला में एक बंद घर से गुरुवार की रात चोरों ने हजारों रुपए मूल्य के सोने चांदी गहने चुरा लिए। जानकारी के अनुसार चंद्रावती देवी बगल के गांव सुतीहार में अपनी बहन के यहां एक शादी समारोह में गई थी। घर में ताला बंद था। इस बीच चोर उसके घर में घुस गए। यह भी पढ़ें- मधुपुर : घर का ताला तोड़कर 2 लाख के गहनों की चोरीचोरी का विवरण कमरे में रखे बक्से को तोड़ दिया और उसमें रखे सोने व चांदी के सारे गहने चोरी कर आराम से फरार हो गए। जब पीड़िता शादी समारोह के बाद अपने घर पहुंची तो देखी कि कमरे में रखा बक्सा टूटा हुआ है और सारे गहने गायब हैं। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। लंबे समय से फरार अभियुक्त की घर की हुई कुर्की इस...