छपरा, मई 4 -- दरियापुर। डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी डीह में एक बंद घर का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने पचास हजार रुपए नकद सहित करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के गहने चोरों ने चुरा लिए।जानकारी के अनुसार गृह स्वामी परशुराम सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरे परिवार के साथ घर बंद कर मध्यप्रदेश चले गए थे। जब वे शादी समारोह से अपने घर लौटे तो देखे कि दरवाजा टूटा हुआ है।
चोरी की जानकारी घर के अंदर घुसे तो पता चला कि सभी छह कमरों का दरवाजा टूटा हुआ है। कमरे में रखे आलमारी भी टूटी हैं और उसमें रखे सारे गहने व नकदी रुपए गायब हैं। उन्होंने डेरनी पुलिस को सूचना दी।पुलिस मौके पर पहुंची ओर जांच पड़ताल शुरू की। इस संबंध में गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
मंदिर की प्राण प्रतिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.