छपरा, मार्च 16 -- दरियापुर/परसा। डेरनी थाना क्षेत्र के महेशीया में बिजली के करंट से एक किसान बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परसा सीएचसी में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान 58 वर्षीय उमेश सिंह बताया गया है जो स्व रघुबीर सिंह का पुत्र था। जानकारी के अनुसार वह बिजली चालित मोटर से खेत का पटवन कर रहा था। इसी बीच वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गया था। घटना के बाद घर में मचा कोहराम किसान की मौत की घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।बताया जाता है कि उसे दो पुत्र है। छोटे पुत्र रणधीर की भी बीमारी के कारण गत वर्ष 31 दिसंबर को मौत हो गई थी।इसके बाद परिवार पूरी तरह से टूट चुका था।इसके बाद उसके पिता की मौत हो गई। परिजनों के रुदन क्रंदन से माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.