छपरा, अप्रैल 14 -- ज्वेलर्स की दुकान का शटर काट लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी 22 - दरियापुर के डेरनी में ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना के बाद मंगलवार की सुबह जुटे लोग। दरियापुर। थाना क्षेत्र के डेरनी बाजार स्थित मां विद्या ज्वेलर्स व बर्तन भंडार में सोमवार देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर काटकर करीब बीस हजार रुपये नकद, साढ़े छह किलो चांदी और लगभग 50 ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान के संचालक धर्मेंद्र कुमार साह सोमवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। मंगलवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर कटा हुआ है और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। आलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे नकद व जेवरात गायब थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.