हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई, संवाददाता। बघोली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में डेयरी से लौट रहे दो युवक तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे बघौली रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज गति से आ रहे ट्रक और टैंकर ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन आपस में भी भिड़ गए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मृतक के घर में सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ब...