डेयरी से लौट रहे किसान को ट्रैक्टर ने रौंदा, चालक पर मुकदमा दर्ज
कन्नौज, मई 31 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव में डेयरी से दूध लेकर घर लौट रहे किसान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव ताहपुर निवासी सुमित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता नंदकिशोर 27 मई की रात करीब आठ बजे डेयरी से दूध लेकर घर वापस लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के पास मस्जिद के निकट रोहित पुत्र सुभाष तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए आया। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.