डेयरी से भैंस चोरी कर वाहन में लादकर भागे बदमाश
मेरठ, मई 12 -- थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खास गांव में मंगलवार की सुबह पशु चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गांव में नासिर की डेयरी के अंदर से बदमाश भैंस चोरी कर ले गए। पूरी घटना डेरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पावली खास निवासी नासिर ने बताया कि मंगलवार तड़के पिकअप डेयरी के बाहर आकर रुकी। बदमाश डेयरी में घुसे और भैंस को खोलकर ले आए। यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस दौरान दो अन्य बदमाश बाइक से पिकअप की निगरानी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- घर के बाहर बंधी चार बकरियां चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात बाद में बदमाश भैंस को पिकअप में लादकर फरार हो गए।सुबह पांच बजे जब नासिर दूध निकालने के लिए डेयरी पर पहुंचा तो एक भैंस गायब थी। पीड़ित के अनुसार चोरी गई भैंस की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.