बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच। डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को बैंक मुख्यालय में आयोजित की गई। अध्यक्षता बैंक सभापति डॉ.जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में बैंक का लाभ 235 लाख होने पर हर्ष व्यक्त किया गया और बैंक के उन्नयन पर चर्चा करते हुए अप्रैल से बैंक ग्राहकों को एटीएम की सुविधा दिए जाने के साथ नवगठित बी पैक्स को सदस्यता प्रदान करते हुए डेयरी समितियों को ऋण वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया। संचालन बैंक सचिव शैलेश कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, आदर्श कुमार सिंह, आलोक कुमार, सुषमा चौधरी, जितेंद्र मौर्य, लल्लन सोनी, बाबूराम, मिथलेश सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.