उरई, मार्च 6 -- उरई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में शराब पीने लिए रुपये देने से मना करने पर दूध डेयरी संचालक पर हुए जानलेवा हमले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसी के साथ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए घटनाक्रम के आधार पर हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। शहर के मुहल्ला पटेल नगर निवासी विक्रांत प्रताप सिंह राजेंद्र नगर में दूध डेयरी का संचालन करता है। बुधवार की रात लगभग 10 बजे वह डेयरी बंद करके घर जाने लगा था। तभी रास्ते में सुमित भारती, सागर कुशवाहा, आलोक, अभय गिहार अपने कुछ अज्ञात साथियों को लेकर वहां पहुंचे और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। जब विक्रांत ने रुपये देने से मना किया तो सभी ने लात घूंसों और बेल्टों से उसके साथ मारपीट शुरु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.