लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता।सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बाइक सवार दबंगों ने गाली-गलौज के विरोध पर डेयरी संचालक और उसके भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला किया। चाचा-भतीजे चंगुल से छूटकर किसी तरह भागे तो हमलावरों ने दौड़ाया और धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और जमकर पीटा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और भतीजे की आंख फूट गई। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मुजफ्फरनगर घुसवल के मजरा महमूदपुर निवासी अमर सिंह राजपूत डेयरी संचालक हैं। साथ में भतीजे सोनू राजपूत भी काम देखते हैं। रोजाना की तरह गुरुवार दोपहर चाचा-भतीजे दूध वितरण कर लौट रहे थे। इस बीच कल्याण सिंह चौक सेक्टर-ए के नजदीक दोपहिया वाहनों के साथ खड़े चार लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध पर बाइक सवारों ने रोक लिया। उनके पास लाठी डंडे और हाकी थी। चारों ने हमला बोल दिया। हमले के दौरान ला...