आगरा, मार्च 16 -- ट्रांसयमुना फेस टू (एत्मादुद्दौला) में रविवार की रात डेयरी संचालक ने तमंचे से तीन गोलियां चलाई थीं। पुलिस को सीसीटीवी से अहम डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। तमंचा बाइक की डिग्गी में रखा हुआ था। विवाद होने पर संचालक ने डिग्गी से तमंचा निकालकर तीन फायर किए। एक मिस हो गया था। दो गोलियां दूध विक्रेता कन्हैया के लगी थीं। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस फरार डेयरी संचालक की तलाश में दबिश दे रही है। एत्मादुद्दौला थाने में सीता नगर निवासी राजेंद्र यादव ने मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा के तहत रवि उर्फ धर्मेंद्र व अनूप यादव को नामजद किया है। राजेंद्र यादव के बेटे कन्हैया को हाथ व पैर में गोली लगी थी। कन्हैया के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा बजरंग डेयरी पर दूध देने गया था। दूध के 3600 रुपये बकाया हैं। तगादा करने पर संचालक न...