डेयरी व्यवसाय व जैविक खाद के जरिये आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, किसान व महिलाएं
अररिया, जून 25 -- अररिया, एक संवाददाता डेयरी व्यवसाय व जैविक खाद के जरिये अब जिले के युवा, किसान व महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है। इसके तहत चयनित ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं व किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इधर एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अररिया की ओर से आयोजित 12 दिवसीय डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये इन युवाओं, महिलाओं व किसानों को कई अहम जानकारी दी गयी जो आने भविष्य में स्वरोजगार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक किशोर कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.