लोहरदगा, जून 28 -- कुडू, प्रतिनिधि।पशुपालकों को वैज्ञानिक और आधुनिक पशुपालन तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से अग्रणी पशु आहार कंपनी गोबिंद ग्वाला के तत्वावधान में कुडू प्रखंड के नवाटोली में पांचवें भव्य ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में लोहरदगा, गुमला, रांची, लातेहार, डाल्टनगंज समेत विभिन्न जिलों से आए 250 से अधिक पशुपालकों, प्रगतिशील किसानों, फीड डीलरों, वितरकों और कंपनी प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कंपनी के विभाग प्रमुख आरके सिंह ने कहा कि संतुलित और गुणवत्तापूर्ण पशु आहार से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है। दुग्ध उत्पादन बढ़ता है। पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर आधुनिक डेयरी प्रबंधन को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

सम्मानित व्य...