औरैया, सितम्बर 9 -- स्वदेशी उन्नत गोवंश को बढ़ावा देने और डेयरी क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए 11 सितंबर को झांसी में डेयरी कॉन्क्लेव 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' आयोजित होगा। इसमें कानपुर मंडल के औरैया समेत अन्य जिलों के पशुपालक, दुग्ध उत्पादक, उद्यमी और निवेशक हिस्सा लेंगे। विशेषज्ञ उन्हें डेयरी क्षेत्र की नई तकनीक, स्वदेशी नस्ल के गोपालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी देंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रानी लक्ष्मीबाई पार्क झांसी में होने वाले कार्यक्रम में झांसी, चित्रकूट धाम और कानपुर मंडल को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य नंद बाबा दुग्ध मिशन और उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 की जानकारी पशुपालकों तक पहुंचाने के साथ डेयरी क्षेत्र में पूंज...