डेयरी फार्म की दीवार गिराकर लगाई आग
कौशाम्बी, मई 23 -- सरायअकिल थाने के यूसुफपुर-पुरखास गांव में भूमि विवाद को लेकर डेयरी फार्म के लिए तैयार की जा रही भूमि पर गांव के कई लोगों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने दीवार गिराने के साथ ही वहां रखी निर्माण सामग्री को लूट लिया और परिसर में आग लगा दी। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यूसुफपुर-पुरखास गांव निवासी मो. परवेज पुत्र हियात अली ने बताया कि उसने मौजा पुरखास की आराजी बैनामे के आधार पर भूमि खरीद रखी है, जिस पर डेयरी फार्म खोलने की तैयारी चल रही थी। उसने भूमि की घेराबंदी कर आठ फीट ऊंची दीवार और टीनशेड बनवाया था। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार रात गांव के ही कुछ नामजद और कई अज्ञात लोग जबरन परिसर में घुस गए। आरोपियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखी करीब 50 बोरी सीमेंट, लगभग 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.