डेयरी फार्मिंग से आय बढ़ाने पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू
गया, जून 2 -- कृषि विज्ञान केंद्र में सोमवार से किसानों, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए "डेयरी फार्मिंग से आय सृजन" विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और डेयरी व्यवसाय की जानकारी देना है। इसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक ई. मनोज कुमार राय ने किया। उन्होंने कहा कि डेयरी व्यवसाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और छोटे किसानों के लिए नियमित आय का सशक्त माध्यम है। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डेयरी प्रबंधन, पशुपालन और आय बढ़ाने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी जाएगी। यह कार्यशाला पांच जून को संपन्न होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.