बेगुसराय, सितम्बर 12 -- बरौनी। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. बरौनी डेयरी के प्रबंधन के विरुद्ध केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की तरफ से माननीय मंत्री, डेयरी विभाग ,बिहार को संबोधित एक फर्जी शिकायती पत्र जारी होने की बात संज्ञान में आयी है।प्रथम दृष्टया इस्तेमाल लेटर पैड फर्जी प्रतीत हुआ।इसमें तरह तरह के भ्रामक व निराधार आरोप लगाकर प्रबंधन को बदनाम करने की कोशिश की गई है।इसके सत्यता की पुष्टि के लिए सचिव डेयरी व पशुपालन बिहार द्वारा जानकारी प्राप्त की गई।इसमें जारी पत्र फर्जी होने की पुष्टि हुई।केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा उक्त जारी पत्र को जाली होने की पुष्टि करते प्राथमिकी दर्ज कराकर दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।संघ द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की...