किशनगंज, मार्च 25 -- पोठिया। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अरार्बाडी एवं आत्मा (कृषि विभाग) किशनगंज के संयुक्त तत्वाधान में पशु प्रबंधन एवं डेयरी उत्पादन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हो गया है। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास ने प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अर्जित ज्ञान का प्रयोग कर सफल उद्यमी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त वैज्ञानिक जानकारी को डेयरी पशुओं के प्रबंधन में प्रयोग कर एक सफल व्यवसाय की आधारशिला रखी जा सकती है। इस अवसर पर पाठ्यक्रम निदेशिका डॉ. शगुफ्ता परवीन ने बताया कि प्रशिक्षण में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं इस दौरान डेयरी पशुओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उन्नत नस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.