जौनपुर, जून 29 -- केराकत (जौनपुर) । केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने डेयरी पर दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 9-10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने दोनों भाइयों को पहले लाठी-डंडों से करीब 400 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा इसके बाद घायल होकर गिरने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक भाई के हाथ में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों कि गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे डेयरी पर दूध देने परमानंदपुर गए थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों भाइयों को घेर लिया...