सहरसा, मई 14 -- महिषी। प्रखंड के नहरवार पंचायत अंतर्गत बरेटा गांव में दीपेश कुमार एवं संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से नुनुलाल डेयरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों ने लोगों से स्वरोजगार अपनाने और पशुपालन को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेयरी शुरू होने से क्षेत्रीय पशुपालकों को भी लाभ मिलेगा। डेयरी संचालक मनीष कुमार को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के तहत उद्योग विभाग से ऋण मिला था, जिसके बाद उन्होंने बड़े पैमाने पर डेयरी व्यवसाय शुरू किया। यह भी पढ़ें- विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला प्राधिकार पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...