मेरठ, अगस्त 31 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में एक डेयरी के अंदर अवैध पशु कटान का मामला सामने आया है। रविवार सुबह सूचना पर पुलिस ने डेयरी में छापा मारा। मौके से पशुओं के कटे अवशेष और कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बरामद अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के तोपीवाड़ा निवासी अखलाक की डेयरी में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दो युवक दीवार फांदकर भागने लगे। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से कटे हुए पशुओं के अवशेष और कटान के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने डेयरी को बंद कराते हुए मौके से मिले अवशेषों के स...