बरेली, अप्रैल 2 -- हवाई अड्डा गेट स्थित दूध डेयरी संचालकों और किसानों ने नगर निगम प्रशासन पर उत्पीड़न और भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। किसान एकता संघ के नेतृत्व में किसानों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को तमाम किसान नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को दिए ज्ञापन में कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ गरीब डेयरी संचालकों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि रसूखदार दुकानदारों और सड़क घेरकर व्यापार करने वालों की तरफ निगम के अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि नागर ने बताया की नगर निगम के कर्मचारी आए दिन जेसीबी लेकर हवाई अड्डा गेट पहुंच जाते हैं और जमीन खाली करने के लिए डराते-धमकाते हैं। किसान मुख्य मार्ग से दूर रहकर अपना कारोबार कर रहे हैं, फिर भी उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.