बरेली, फरवरी 9 -- हवाई अड्डा गेट पर स्थित डेयरी संचालकों की समस्या को लेकर किसान एकता संघ की पंचायत हुई, जिसमें पशुपालक किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं। किसान नेता डॉ रवि नगर में बताया कि भोजीपुरा टोल कर्मी जबरदस्ती पशुपालकों को परेशान करते हैं। सोमवार को दामोदर स्वरूप में इस मामले पर मीटिंग होगी, इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अतिक्रमण के बहाने लोगों को हटाया जाता है तो फिर यह कार्रवाई सभी के साथ समान होनी चाहिए। कल सभी डेयरी संचालक भारी संख्या में दामोदर स्वरूप पर इक्कठे होंगे। वहां से दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा, अध्यक्ष बोहरन लाल गुर्जर, तहसील सचिव वीरेश भगत, राजेंद्र खलीफा, वीरेश गुर्जर, श्रीराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.