डेयरी एवं पशु प्रबंधन से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर
सहरसा, जून 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि एवं पशुपालन आधारित आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत पशु सखियों, सीएलएफ एंकर पर्सन एवं एलएचएस के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, संयंत्र प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पशु सखियों एवं सामुदायिक कैडरों को डेयरी एवं पशु प्रबंधन से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारियों से अवगत कराना तथा उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है । यह भी पढ़ें- पईपुरा में पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन का प्रशिक्षण प्रशिक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.