नैनीताल, अक्टूबर 5 -- नैनीताल। दो गांव क्षेत्र में सोमवार तड़के दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया। जानकारी के अनुसार सुयालबाड़ी रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार सुबह ट्रक संख्या यूके04ए 9728 से आनंदा डेयरी का दूध और अन्य उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहे थे। दो गांव के समीप अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। बताया गया कि चालक ने वाहन के खाई में गिरने के दौरान बीच रास्ते में ही छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौ...