डेमो कार चोरी के 34 दिन बाद मणिपुर से बरामद
बेगुसराय, अगस्त 7 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पिपरा डीह से चोरी गयी डेमो कार को गढ़हरा थाने की पुलिस ने 700 किलोमीटर दूर मणिपुर से बरामद की है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान व जांच के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है। थानाध्यक्ष के अनुसार गढ़हरा थाना क्षेत्र के पिपराडीह वार्ड-11 निवासी भरत सिंह के पुत्र संत कुमार के आवास से दो जुलाई को डेमो कार की चोरी हो गई थी। इसमें कंपनी के एक्स मार्ट मैनेजर अभिषेक कुमार ने तीन जुलाई को गढ़हरा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। मैनेजर ने बताया था कि दो जुलाई की शाम हमारे शो-रूम से डेमो कार को टेस्ट ड्राइव के लिए संत कुमार ले गया था। टेस्ट ड्राइव के लिए कार ग्राहक के लाइसेंस एवं आईडी के आधार पर दी गयी थी। रात हो जाने की वजह से ग्राहक गाड़ी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.