हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के बाहरी इलाके में स्थित डेमोंटांड़ के घने जंगलों में पुलिस को तीन शव मिले हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल से भारी दुर्गंध आने की शिकायत की थी। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर सभी के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार बरामद किए गए शवों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल है। सभी आपस में भाई बहन हैं। शवों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उनसे तेज दुर्गंध आ रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या कई दिन पहले की गई है। मृतकों में दो मौसेरी बहनें और उनका फुफेरा भाई शामिल है, जो पिछले पांच दिनों से लापता थे। परिजनों ने 23 अप्रैल को ही उनके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को आवेदन दिया था, लेकिन समय पर...