नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- देश में डेमोग्राफिक यानी जनसांख्यिकीय बदलावों से जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन करने के लिए गठित उच्च-स्तरीय समिति ने अपना डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च कर दिया है। समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत्त) ने नई दिल्ली में पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से आम जनता, सरकारी विभागों, राज्य सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों को जनसांख्यिकीय बदलावों, उनके संभावित कारणों तथा असामान्य बसावट के पैटर्न से संबंधित जानकारी साझा करने का अवसर मिलेगा।

पोर्टल का उद्देश्य और जानकारी साझा करने की प्रक्रिया पोर्टल का उद्देश्य संबंधित विषयों पर इनपुट और डेटा एकत्र करना तथा विभिन्न हितधारकों के बीच जानकारी के आदान-प्रदान को सुगम बनाना है। गृह मंत्रालय के अनुसार, पोर्टल के माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्र...