चंदौली, मार्च 17 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह रहे। समारोह के दौरान अध्यक्ष एडवोकेट रविशेखर पटेल, महामंत्री संतोष कुमार राय सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी और स्थायी निर्माण से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सब रजिस्ट्रार मुगलसराय और तहसील प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर तहसील परिसर में चार वाटर कूलर और तीन हैंडपंप लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.