डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन साधारण सभा की हुई बैठक
चंदौली, सितम्बर 10 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन पीडीडीयू नगर की गुरुवार को साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष रविशंकर पटेल एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें कानपुर बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, कानपुर द्वारा संयुक्त रूप से पारित प्रस्ताव और उच्च न्यायालय प्रयागराज में दाखिल विशेष अपील याचिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में प्रदेश भर के अधिवक्ताओं और उनके प्रतिनिधियों को 10 और 11 सितंबर को परिचर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। इस परिचर्चा में अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के विरोध में प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए गुरुवार को तहसील के सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.