गाजीपुर, अप्रैल 13 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। छपरा से औंड़िहार जा रही 75101 अप डेमू सवारी ट्रेन का इंजन सोमवार को करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन निर्धारित समय पर सुबह 11:09 बजे स्टेशन पहुंची, लेकिन आगे बढ़ने के दौरान तकनीकी खराबी के चलते इंजन काम करना बंद कर गया। ड्राइवर की ओर से कई प्रयासों के बावजूद इंजन ठीक नहीं हो सका, जिसके कारण ट्रेन करीब चार घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। कई यात्री समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- खुले आसमान में इंतजार को मजबूर हैं यात्री, बस पड़ाव के अभाव में बढ़ी परेशानी इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर रेल प्रशासन ने छपरा से दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.