गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी कर्मचारी का डेबिट कार्ड खो गया। इसके बाद कार्ड के जरिये 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वैशाली सेक्टर-पांच में रहने वाले भरत गुप्ता एक निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छह जून को उनका डेबिट कार्ड खो गया था। जिसके बाद उनके बैंक खाते से 1.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। उन्होंने कौशांबी थाने पर घटना की सूचना दी, लेकिन उन्हें अगले दिन कौशांबी पुलिस चौकी जाने के लिए कहा गया। यह भी पढ़ें- डेबिट कार्ड से रुपये निकाले चौकी पहुंचने पर भी उनकी सहायता नहीं हुई। सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कौशांबी थान...