गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से करीब चार लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना नंदग्राम में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।नंदग्राम के राधा कुंज में रहने वाली बीना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 22 फरवरी को उन्होंने अपना डेबिट कार्ड आवश्यक कार्य के लिए अपनी नातिन को दिया था। नातिन रुपये निकालने के लिए एटीएम पर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने सहायता करने के बहाने उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने धोखे से डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने खाते से कई बार में करीब चार लाख रुपये की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.