मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मोतीझील निवासी डेजी रानी रविवार को एटीएम ठगी की शिकार हो गईं। बदमाशों ने एटीएम में उनका कार्ड बदलकर खाते से 51 हजार रुपये की निकासी कर ली। मामले में पीड़िता ने काजीमोहम्मदपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। डेजी ने बताया कि उसने अपने बच्चे को कार्ड देकर कलमबाग चौक स्थित एटीएम से रुपये निकालने भेजा था। इसी दौरान एटीएम कक्ष में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने बच्चे का कार्ड बदल लिया और 51 हजार रुपये की निकासी कर ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.