डेबिट कार्ड बदलकर 24 हजार 500 रुपये की निकासी
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कांटी थाना क्षेत्र के बलहां गांव के मूल निवासी वर्तमान में जहानाबाद में रह रहे चंद्रभूषण शर्मा का डेबिट कार्ड बदल कर 24 हजार 500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। यह घटना तीन मई की सुबह 8.30 बजे भगवानपुर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में घटी। उन्होंने 12 मई को सदर थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि वे तीन मई को रुपये की निकासी करने भगवानपुर चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में गए थे। रुपये निकासी के क्रम में उनका डेबिट कार्ड बदल लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.