मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र में डेबिट कार्ड बदल कर दो लोगों के बैंक खाते से 52 हजार रुपये उड़ा लिए गए। इस संबंध में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई है। अहियापुर थाना क्षेत्र की रीतिका सिंह ने अपने दर्ज केस में कहा है कि पिछले वर्ष 23 नवंबर को वह अहियापुर स्थित एसबीआई के एटीएम से 2500 रुपये की निकासी करने गई थी। उसने जब एटीएम में अपना डेबिट कार्ड डाला तो रुपये की निकासी नहीं हुई। कक्ष में दूसरे एटीएम के नजदीक खड़ा एक युवक मदद का झांसा देकर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। बाद में दो बार में उसके खाते से कुल 14 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। वहीं बोचहां थाना के कर्णपुर ककड़ाचक निवासी कमल कुमार सिंह ने कहा है कि बैंक ऑफ बड़ौदा हरपुर बखरी शाखा में उसका खाता है। छह फरवरी को वह डेबिट कार्ड से रुपया निकासी करने ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.